


सत्य का आचरण ही परमात्मा की सच्ची स्तुति : आचार्य संजीव रूप
बिल्सी (बदायूँ)। तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित यज्ञ तीर्थ के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ संपन्न कराया और श्रद्धालुओं को वेदों का उपदेश दिया।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्य को सर्वोपरि महत्व देना चाहिए। जो व्यक्ति सत्य का आचरण करता है, वह परमात्मा का प्रिय होने के साथ-साथ संसार के लोगों का भी प्रिय बनता है।
उन्होंने कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र, भगवान श्रीराम और महर्षि दयानंद सरस्वती ने सत्य के पालन के लिए अनेक कठिनाइयों और दुखों का सामना किया, लेकिन सत्य का मार्ग कभी नहीं छोड़ा। सत्य ही शिव है और सत्य का आचरण करना ही परमात्मा की सच्ची उपासना है। मनुष्य को हर परिस्थिति में सत्य का साथ देना चाहिए।
सत्संग में सुराजवती देवी, श्रीमती सरोज देवी, वंश कुमार सिंह, कुमारी अंशिका रानी, विनीत कुमार सिंह, राकेश आर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com