10:05 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

आंवला में युवक को नशीला पदार्थ दिया, हालत गंभीर, अदालत की तारीख पर निकला युवक, देर रात नशे में मिला, जिला अस्पताल रेफर।

आंवला। आंवला थाना क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध हालात में नशीला पदार्थ दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आंवला में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

बबलू उर्फ अजय (30) के भाई पुत्तन उर्फ रविंद्र ने बताया कि बबलू 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बरेली कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर घर से निकला था। परिवार के अन्य भाई भी कोर्ट पहुंचे, पर बबलू वहां नहीं आया।

देर रात बबलू नशे की हालत में घर पहुंचा। उसकी बिगड़ती हालत देख परिजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, पर सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर बबलू को नशीला पदार्थ दिया है।

शनिवार को परिजन बबलू को CHC आंवला ले गए। गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.