9:09 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां में किसान का ट्रैक्टर जलकर राख, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप

उसावां में किसान का ट्रैक्टर जलकर राख, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में देर रात घर के बाहर खड़े किसान के ट्रैक्टर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। किसान कंपोटी ने अज्ञात लोगों पर ट्रैक्टर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
किसान कंपोटी ने बताया कि वह रोज की तरह अपना ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा करके सो गए थे। देर रात अचानक ट्रैक्टर में आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिवार और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।
किसान के मुताबिक, ट्रैक्टर ही उसकी रोजी-रोटी का मुख्य सहारा था। ट्रैक्टर जलने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.