उझानी में 25 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, देश के नामी कवि बिखेरेंगे हास्य और काव्य की फुहार।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सायं 7:30 बजे से रामलीला मैदान, उझानी में होगा।
कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल हैं, जबकि संयोजक का प्रभार डॉ. प्रभाकर मिश्रा पर हैं, कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष व श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा मौजूद रहेंगे।
ये कवि करेंगे काव्यपाठ –
कवि सम्मेलन में दिल्ली से सुनहरी लाल ‘तुरंत’, वृंदावन से उमा शंकर राही और मोहन मोही, बैर भरतपुर से बाबू लाल डींगिया, मथुरा से रेनू उपाध्याय, उपेन्द्र अर्पण, भानु सक्सेना, डॉ. गीतम सिंह, अंजलि श्रीवास्तव, विवेक चतुर्वेदी, शोभित सक्सेना और अवधेश सक्सेना सहित 12 नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com