12:54 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में पुलिस लाइन चौराहे पर टेंपो में बैठते समय महिला के पर्स से जेवर चोरी

बदांयू में पुलिस लाइन चौराहे पर टेंपो में बैठते समय महिला के पर्स से जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद।

बदायूं 23 अक्टूबर।

रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के पर्स से पुलिस लाइन चौराहे पर ही नकाबपोश महिला ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना 22 अगस्त दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की है। पीड़िता ने रोडवेज डिपो चौकी पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगापुरा मुहम्मदगंज निवासी गंगादेवी पत्नी गुड्डू ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने पिता रामवीर शाक्य के साथ मायके गांव सपडेरा, थाना दातागंज जा रही थीं। पुलिस लाइन चौराहे पर दातागंज जाने वाले टेंपो में बैठते समय एक नकाबपोश अज्ञात महिला ने उनके पर्स से सोने की बेसर, टीका, कुंडल और चांदी का कमर बिछुआ व हाथों के खडुआ निकाल लिए। चोरी करने वाली महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जो उसी टेंपो में बैठकर उतर गई। पर्स देखने पर उन्हें चोरी का पता चला।

पीड़िता का कहना है कि घटना पुलिस लाइन चौराहे पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी वीडियो भी उनके पास है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सरिता चौधरी को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.