11:38 am Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना विजयदशमी पर्व, रावण पुतला दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना विजयदशमी पर्व, रावण पुतला दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष।

उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में विजयदशमी के पावन पर्व पर भव्य रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में रामलीला के पात्रों राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, विश्वामित्र, वानर सेना, मेघनाद और रावण के रूप में सजे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मेघनाद वध और रावण वध की लीला का मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रावण वध के साथ ही विशाल पुतले का दहन किया गया। इस दौरान राम, सीता और लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा की गई और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने लीला मंचन का आनंद लेने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी ग्रहण किया।

भव्य रावण पुतले के निर्माण में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, मनोज कुमार सक्सेना और श्रीमती अर्चना पांडेय की कला निपुणता की सराहना की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.