
बिसौली। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने विकासखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर की गई तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतदान के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com