मदर एथीना स्कूल में कक्षा-के0जी0 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘डॉल एवं पपेट मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कपड़े, धागे, ऊन, रंग-बिरंगे कागज़ और पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों का उपयोग करके अत्यंत सुंदर व आकर्षक गुड़िया और कठपुतलियाँ बनाईं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों में भारत की पौराणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को निखारना भी उतना ही महŸवपूर्ण है। ‘डॉल्स’ और ‘पपेट्स’ बनाना न केवल एक कला है, बल्कि यह हमारी समृद्ध भारतीय लोक संस्कृति और कहानियों को जीवंत करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनमें कला और नवाचार के प्रति रुचि जागृत करती हैं।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com