

बिसौली में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बाईजी मंदिर के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई।
स्कूटी में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते उससे कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चलती स्कूटी में आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com