6:41 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। सीडीओ ने लढ़ेरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

सीडीओ ने लढ़ेरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बिसौली। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार को ग्राम पंचायत लढ़ेरा की गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंश के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने पशुओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण की जानकारी लेते हुए बीमार पशुओं को अलग रखकर तत्काल उपचार कराने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई और रोजाना चूने का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गौवंश की देखभाल में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.