6:40 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

BRB मॉडल स्कूल बदायूँ में PET परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बदायूँ। BRB मॉडल स्कूल, बदायूँ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के सफल आयोजन हेतु आज विद्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र अधीक्षक श्री नितिन सक्सेना एवं सह-केंद्र अधीक्षक सुश्री प्रीति चौहान ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा संबंधी नियमों, अनुशासन, समयबद्धता एवं जिम्मेदारियों के उचित निर्वहन पर जोर दिया गया। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारु, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से हो सके।

उल्लेखनीय है कि BRB मॉडल स्कूल में PET परीक्षा 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 600 परीक्षार्थियों हेतु 25 परीक्षा कक्ष निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय में परीक्षा की तैयारियाँ व्यवस्थित रूप से की जा रही हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.