6:56 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

राजनैतिक उथल-पुथल होना सामान्य बात है

जब जब चुनाव आते हैं तब तब राजनैतिक लोगों का मन विचलित होता है, इसलिए राजनैतिक उथल-पुथल होना सामान्य बात है।
मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ, इसलिए मैं भाजपा की बात करूंगा, कौन गया, इस पर मैं अपनी ऊर्जा खर्च करना उचित नहीं समझता, भाजपा राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ कर रही है, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले तन मन धन से अपनी आहुति दे रहे हैं, जिन्हें सिर्फ विधायक या सांसद ही बनना है, उनके लिये भाजपा उचित स्थान नहीं है, हाँ भाजपा भी राजनीति कर रही है, विधायक या सांसद बनाती है पर, भाजपा की राजनीति राष्ट्र निर्माण के लिये है, स्वहित के लिए नहीं।
कुशाग्र सागर बसपा से भाजपा में आए थे। भाजपा ने उन्हें मात्र 25 वर्ष की आयु में विधायक बनाने का अवसर दिया, यह पार्टी के नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और जनपद की सभी सीटों पर आने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.