3:51 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – रामलीला मेले में दो पक्षों में जमकर मारपीट, राधाकांत मंदिर गेट पर चले लाठी-डंडे

कादरचौक – रामलीला मेले में दो पक्षों में जमकर मारपीट, राधाकांत मंदिर गेट पर चले लाठी-डंडे, मची अफरा-तफरी।

कादरचौक थाना क्षेत्र का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।

बदायूं/कादरचौक 21 अक्टूबर।

कादरचौक थाना क्षेत्र में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार रात जमकर हंगामा हो गया। राधाकांत मंदिर के मुख्य गेट के पास मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मेले में आए श्रद्धालुओं और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मेले में भीड़ अधिक होने के कारण धक्का लगने और दुकान लगाने की जगह को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। करीब 10-15 मिनट तक चले बवाल के दौरान मेला परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर पीछे हट गए।

घटना की सूचना पर पीआरवी और कादरचौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आ रही है।

वहीं इतने बड़े मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में पुलिस की तैनाती तो है, लेकिन भीड़ के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। खासकर मंदिर गेट और मुख्य मंच के पास अक्सर भीड़ बेकाबू हो जाती है।

इस संबंध में कादरचौक थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने और सीसीटीवी/वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.