कछला भागीरथ गंगा घाट पर झोपड़ी में निकला विशाल अजगर, मची चीख-पुकार।
बरेली-आगरा हाइवे से स्नान घाट को जाने वाले रास्ते पर अवधेश की झोपड़ी में घुसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, वन विभाग की टीम रवाना।
कछला, बदायूं 22 अक्टूबर ।
भागीरथ गंगा घाट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्नान स्थल को जाने वाले रास्ते पर बनी एक झोपड़ी में विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखते ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि बरेली-आगरा राजमार्ग से जब गंगा घाट की तरफ स्नान घाट के लिए नीचे उतरते हैं, तो वहीं रास्ते में राजेंद्र पुत्र अवधेश की झोपड़ी है। इसी झोपड़ी में आज विशाल अजगर घुसा हुआ देखा गया।
अजगर के निकलने की सूचना पर कछला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और भीड़ को हटाकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने तुरंत वन विभाग को सूचना दे दी है। वन विभाग की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने वाली है, जिसके बाद अजगर को रेस्क्यू किया जाएगा।
कछला से गोपी तोमर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com