6:40 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

डीएम और एसएसपी ने म्याऊं व अलापुर के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

एमएलसी निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने म्याऊं व अलापुर के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

बदायूं। एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने म्याऊं तथा अलापुर स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से निर्वाचन के दौरान व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

BDN INDIA — सत्य, निष्पक्ष और सबसे तेज
अपनी खबर 9084001002 पर दीजिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.