सोशल मीडिया पर ओवरलोडिंग का स्टेटस पड़ा भारी, एआरटीओ ने ठोका ₹1.08 लाख का चालान
बदायूं। सोशल मीडिया पर ओवरलोड वाहन से संबंधित स्टेटस लगाना वाहन स्वामी को भारी पड़ गया। धर्म कांटे की पर्ची के माध्यम से ओवरलोड वाहन का मामला सामने आने के बाद एआरटीओ ने संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 लाख 8 हजार रुपये का चालान किया।
परिवहन विभाग जनपद में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादकर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। साथ ही सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित भार क्षमता के अनुसार ही माल लादें और परिवहन नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ओवरलोडिंग से बचें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com