एमएलसी शिक्षक चुनाव में मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
केशव गुप्ता
बदायूं, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य संबंधित मतदाताओं को मतदान में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com