8:30 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

एमजीपी मैदान में समाजसेवियों ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला, आयोजकों ने किया सम्मान

।

उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर।

नगर के एमजीपी खेल मैदान पर स्व. रूपराम सिंह यादव पहलवान की स्मृति में चल रहे तीन दिवसीय विशाल दंगल के अंतिम दिन नगर के समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

समाजसेवी मनीष गोयल सर्राफ, सिद्धांत गोयल, आढ़ती अजय कुमार गर्ग और दीपक गर्ग दंगल में पहुंचे और पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

दंगल अध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान ने दंगल की परंपरा अनुसार सभी समाजसेवियों को फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।

नशे से दूर रखता है अखाड़ा – मनीष गोयल

इस मौके पर समाजसेवी मनीष गोयल सर्राफ ने कहा कि स्व. रूपराम सिंह यादव पहलवान ने जीवन भर अखाड़े और पहलवानी की परंपरा को जिंदा रखा। उनकी स्मृति में यह दंगल सिर्फ कुश्ती नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति को बचाने का प्रयास है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखकर शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। हम हर साल इस दंगल को और भव्य बनाने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.