उसहैत में चोरी का खुलासा: दो समरसेबिल स्टार्टरों के साथ 16 वर्षीय बाल अपचारी पकड़ा
केशव गुप्ता
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर में ट्यूबवेल से समरसेबिल स्टार्टर चोरी करने के मामले में ग्रामीणों ने करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो स्टार्टर, एक प्लास और एक पेचकस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को अजय सिंह अपने साथी आवेश और सुखराम के साथ बाल अपचारी को थाने लेकर पहुंचे। आरोप है कि वह खेत पर लगे ट्यूबवेल से सम्राट कंपनी के दो स्टार्टर और केबल चोरी कर भाग रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से दो स्टार्टर, प्लास और पेचकस बरामद हुए।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 220/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बाल अपचारी को न्यायालय बदायूं भेज दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com