12:35 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

विजयादशमी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया शस्त्र पूजन

बदायूं। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।

इस अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए शस्त्रों को धर्म, न्याय, सुरक्षा और आत्मरक्षा का प्रतीक बताया गया। दशहरे पर शस्त्र पूजन सुरक्षा के प्रति सजग रहने और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.