4:47 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में फेरी लगाकर लौट रहे युवक पर हमला, 10-12 लोगों पर मारपीट का आरोप

उसहैत में फेरी लगाकर लौट रहे युवक पर हमला, 10-12 लोगों पर मारपीट का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 4 निवासी फतेह खान ने 10 से 12 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित फतेह खान के अनुसार, वह फेरी का काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.