7:41 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित


बदायूं: 21 अक्टूबर। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में गठित समूहों के सदस्यों के तृतीय वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी ब्लॉक परिसर सहसवान में ब्लॉक प्रमुख श्री विकान्त सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कृषक हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गोष्ठी में जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव, जैविक खेती की विधियों, समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसल पोषक तत्व प्रबंधन तथा सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. अन्जार अहमद ने दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के वैज्ञानिक डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रखरखाव एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी।
किसानों के जैविक उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए, जिससे स्थानीय बाजार में जैविक उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जा सके। कार्यक्रम में जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, वीटीएम सहसवान, प्रमाणीकरण संस्था के अवधेश कुमार सिंह, गठित समूहों के सदस्य, कृषक तथा सहयोगी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्रा. लि. के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.