4:41 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक ट्रैक्टर में घुसी, महिला की मौत, दो घायल

बिल्सी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक ट्रैक्टर में घुसी, महिला की मौत, दो घायल।

तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रहा था परिवार – पिंडौल भट्टे के पास हुआ हादसा।

बिल्सी बदांयू 20 अक्टूबर।

कस्बा बिल्सी में दवा लेकर घर लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। पिंडौल भट्टा के पास तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना उघैती के ग्राम लोथर निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर को उसका भाई भीकम अपनी पत्नी खुशी और प्रमोद की पत्नी किरन को बिल्सी से दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वह पिंडौल भट्टे के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर के प्रेशर में घुस गई। हादसे में किरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भीकम और उसकी पत्नी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले मेडिकल कॉलेज बदायूं ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

मृतका के परिजनों की तहरीर पर 19 अक्टूबर को बिल्सी पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जांच उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को सौंपी गई है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.