33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से दुकानों की देखरेख कर रहे प्रमोद सागर की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
केशव गुप्ता
उसावा-अकबरपुर रोड पर निर्माणाधीन दुकानों में हुआ हादसा, प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसावा/अकबरपुर। उसावा-अकबरपुर रोड पर नारायण गुप्ता पुत्र हरिराम गुप्ता की दुकानों में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान 45 वर्षीय प्रमोद सागर पुत्र परमेश्वरी, निवासी वार्ड नंबर 3, की 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रमोद सागर निर्माणाधीन दुकानों की देखरेख कर रहे थे।
घटना के बाद प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने हादसे को जानबूझकर कराए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com