4:40 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में मेला देखना पड़ा भारी: नाम पूछकर गाली-गलौज, विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा, दो पर केस दर्ज

बिल्सी में मेला देखना पड़ा भारी: नाम पूछकर गाली-गलौज, विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा, दो पर केस दर्ज।

आधी रात को मेला देख रहे युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप।

बिल्सी (बदायूं) 20 अक्टूबर ।

कस्बा बिल्सी में मेला देख रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बिल्सी के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी अभिजीत सिंह चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजे वह कस्बा बिल्सी में मेला देख रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नं-4 गेस्ट हाउस निवासी एक युवक और ग्राम कटिन्ना निवासी दूसरा युवक वहां आ गए।

आरोप है कि दोनों ने उससे नाम पूछा और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों ने लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। जाते-जाते दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर थाना बिल्सी पुलिस ने 18 अक्टूबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.