
22 अक्टूबर को होगी पोलिंग पार्टियां रवाना
बदायूं: 21 अक्टूबर। विधान परिषद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र बरेली-मुरादाबाद के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों की उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम एफआर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी निर्वाचन पुलिस डॉ. हृदेश कठेरिया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि जनपद में खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन पार्टियां 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं समयबद्धता के साथ करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एडीईओ अशोक वर्मा, प्रभारी चुनाव सेल पुलिस सहंसरवीर सिंह, सह-प्रभारी स्वीप/सोशल मीडिया सेल सरवर अली सहित समस्त संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com