6:31 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। क्षत्रिय समाज ने जोश, पारंपरिक मान-सम्मान और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन किया

बिसौली। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा (विजयदशमी) के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने पूरे जोश, पारंपरिक मान-सम्मान और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया।
सोमवार को मोहल्ला ठाकुरान में ठा. रामवीर सिंह के पैतृक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण ​कार्यक्रम की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा माहौल ‘जय श्री राम’ के उद्घोष और वीर रस से सराबोर नजर आया। ​​मर्यादा और पुरुषार्थ के प्रतीक इस पर्व पर क्षत्रिय समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया। एड. ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों का समन्वय ही समाज और राष्ट्र की रक्षा का मूल मंत्र है, और विजयदशमी का यह पावन दिन हमें अपनी प्राचीन परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देता है। ​इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, एड. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के मुकेश कुमार सिंह, हरिओम सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, भोला सिंह, हरकेश सिंह, संत कुमार सिंह, वंश गोर, आदित्य प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुमित सिंह, पंकज सिंह, श्रीओम सिंह, शुभम सिंह, पीयूष कुमार सिंह, विजयवीर सिंह, आयांश, अनमोल, कृष्ण पाल सिंह, माधव सिंह, सूरज सिंह, नीरज सिंह, पहलाद सिंह, अमन आदि उपस्थिति रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.