7:07 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एमजीपी फील्ड में सजा कुश्ती का अखाड़ा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया विशाल दंगल का शुभारंभ

उझानी के एमजीपी फील्ड में सजा कुश्ती का अखाड़ा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया विशाल दंगल का शुभारंभ।

उझानी में विशाल दंगल का भव्य आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया शुभारंभ।

उझानी बदांयू 20 अक्टूबर।

उझानी में श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्व. रूपराम सिंह पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल का आज एमजीपी फील्ड में भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और दंगल अध्यक्ष हरवंश पहलवान की मौजूदगी में अखाड़े में उतरे पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का विधिवत शुभारंभ किया।

इससे पहले एमजीपी फील्ड पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’, दिल्ली रेलवे के कुश्ती कोच सत्यनारायण गुरु जी, अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, सभासद रामप्रवेश यादव, जिला पीटीआई रामदास यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

आज देर शाम हुए दंगल में ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर छूटी वह जीतने वाले पहलवानों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।


आज की कुश्तियों में रिहाब आगरा ने शिवम् लक्ष्मी नगला को हराया,असमित हरियाणा व ओम दिल्ली की कुश्ती बराबरी पर छूटी, वही रोहन दिल्ली ने शिवम उझानी को हराया बिशाल बिचौला व असिम उझानी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रैफरी की भूमिका राजेन्द्र यादव पहलवान व जिला पीटीआई रामदास यादव ने निभाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.