3:39 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली -छत पर बैठे युवक को पड़ोसी ने अपनी छत पर ले जाकर पीटा, फिर गली में फेंका – हाथ तीन जगह से टूटा

बिसौली -छत पर बैठे युवक को पड़ोसी ने अपनी छत पर ले जाकर पीटा, फिर गली में फेंका – हाथ तीन जगह से टूटा।

बिसौली-बदायूं, 18 अक्टूबर।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया में छत पर बैठे युवक को पड़ोसी पिता-पुत्र ने गंदी गालियां देते हुए खदेड़कर अपनी छत पर ले जाकर मारपीट की और छत से नीचे गली में फेंक दिया। हमले में युवक का हाथ तीन जगह से टूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सूर्य देव तिवारी पुत्र रामगोपाल तिवारी निवासी ग्राम गुलड़िया थाना बिसौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर की रात वह अपने मकान की छत पर बैठा था। पास में दीपक मौर्य भी बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला विकास पुत्र पप्पू मौर्य गंदी-गंदी गालियां देते हुए आया और उसे पकड़कर खदेड़ते हुए अपनी छत पर ले गया।

आरोप है कि वहां लात-घूंसों से मारपीट करने लगा। तभी उसका पिता पप्पू मौर्य पुत्र हुकुम सिंह भी आ गया। दोनों ने मिलकर मारपीट करते हुए उसे अपनी छत से नीचे गली में फेंक दिया। जिससे उसका हाथ तीन जगह से टूट गया और शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। बाद में आसपास के लोगों ने उसे उठाकर घर पहुंचाया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और भविष्य में गंभीर घटना कर सकते हैं, जिससे उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास और उसके पिता पप्पू मौर्य निवासी गुलड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.