7:01 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

इंडोनेशिया में देश का मान बढ़ाकर स्वदेश लौटे शिक्षक, शिक्षक समुदाय में खुशी

बिसौली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया-पैसिफिक की दसवीं क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक स्वदेश लौट आए हैं। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है।

जकार्ता के शांगरी-ला होटल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में भारतीय शिक्षकों ने मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली, उच्च शिक्षा में स्वायत्तता और एकजुटता, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अधिकार एवं समानता, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन, शिक्षकों की कमी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षिक नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया-पैसिफिक के क्षेत्रीय निदेशक आनंद सिंह ने पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला के कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।

भारत की ओर से ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सी.एल. रोज के नेतृत्व में मनोज कुमार सिंह, सलाउद्दीन, सोहन लाल, माधुरी रोज, पूर्णिमा गोस्वामी और लक्ष्मी सहित कुल आठ सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया।

जकार्ता से लौटे शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधियों की भागीदारी को शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय संवाद और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.