5:53 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया नवरात्रि एवं विजयदशमी कार्यक्रम

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया नवरात्रि एवं विजयदशमी कार्यक्रम

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि विजयादशमी का पावन पर्व.
इस अवसर पर विद्यालय की छोटी-छोटी बहिनों ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार द्वारा कन्या पूजन एवं मां दुर्गा एवं भगवान श्री राम की आरती उतार कर पूजन अर्चन किया.

कार्यक्रम प्रमुख आचार्या रूपाली रस्तोगी, सेजल सक्सेना रही.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों, नारी शक्ति तथा भारतीय संस्कृति, परंपराओं के महत्व से परिचित कराया गया।
विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना जागृत की
“माँ दुर्गा के नौ रूप, नौ शक्तियों का आधार हैं, उनके आशीर्वाद से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है.
इस मौके पर रुचि चौहान, शिवांगी वैश्य, प्रीति गुप्ता, ज्योति वाला सक्सेना, पूजा शर्मा,विनीता सिंह , आरती पाठक, द्रोपा पटेल, श्रुति साहू सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.