4:41 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी रखे समान अधिकार। बुराई के विनाश का ले संकल्प

शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी रखे समान अधिकार।

बुराई के विनाश का ले संकल्प।

प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा और लोकप्रिय नेता उमाशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में विजय दशमी के अवसर पर विकसित भारत को समर्पित शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन स्काउट भवन बदायूं में किया गया। सर्व प्रथम आचार्य प्रताप सिंह व रुप किशोर सिंह ने यज्ञ कराकर शस्त्रों का पूजन कराया तत्पश्चात अतिथिगण और उपस्थित महानुभावों ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी का तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर, बैज लगाकर , अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया ।

स्काउट भवन से महाराणा प्रताप चौक तक राष्ट्र रक्षा संकल्प मार्च निकाला गया तत्पश्चात पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर अतिथि गण, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राम हम सबके आस्था के केन्द्र हैं। उनके जीवन से बुराई के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा प्राप्त होती है साथ ही सर्व समाज के प्रति समरसता का भाव भी उत्पन्न होता है।

मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रभु राम की भारत में ही नहीं बल्कि समस्त विश्व में पूजा होती है। हम सौभाग्यशाली है कि हमने उस भूमि मे जन्म लिया है जिस भूमि मे भगवान राम का अवतार हुआ। भगवान राम के जीवन चरित्र के साथ ही रामायण का हर चरित्र चाहे वह निषाद हों, केवट हो, शबरी हों या वनवासी और आदिवासी हो, हमे शिक्षा देते है। आज का आयोजन तभी सार्थक होगा जब हम राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया ने कहा कि भगवान राम सर्व समाज को साथ लेकर, सभी को आदर प्रदान कर जन जन के आराध्य बने। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है। समाज को भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर शस्त्र और शास्त्र पर समान अधिकार हेतु प्रयास करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए डॉ वीरेश कुमार सिंह ने कहा कि हर युग के इतिहास में इच्छवाकुवंशियो की ही गौरव गाथा देखने को मिलती है। हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां बार बार इच्छवाकु वंश में ईश्वर स्वयं अवतरित हुए है।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, राणा प्रताप सिंह, शिवम सिंह ब्लाक प्रमुख पुत्र, विजय पाल सिंह भदौरिया, मुनीश कुमार सिंह , जगपाल सिंह, गोपाली सिंह, कृपाल सिंह, राम प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, टीकम सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह , उमेश कुमार सिंह, महीपाल सिंह तोमर , राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, वेद पाल सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रताप सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह , सुमित कुमार सिंह, गौरव तोमर , धमेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू सिंह, प्रेम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज एडवोकेट, सुरेश सिंह सिसौदिया, सत्यवीर सिंह चौहान, अरविंद सिंह परमार एडवोकेट, देवपाल सिंह एडवोकेट, रवि प्रताप सिंह, अमृत पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, देवी सिंह देवरा , श्याम पाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राजपाल सिंह, दीपक चौहान , प्रदीप ठाकुर , शोभित तोमर, रिद्धि प्रताप सिंह , सत्यवीर सिह, सुमित सिह विजयभान सिह चौहान, विपिन सिह राठौड़, दिनेश प्रताप सिंह, अंकित सिंह , भवेश प्रताप सिंह, विजय भान सिंह, सत्यवीर सिंह चौहान, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, सुरेश सिंह सिसौदिया , हरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, तेज प्रताप सिंह सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संचालन कवि भूराज सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.