2:13 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

नगला शक्तिपीठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

बदायूं में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घरों में हुआ कन्या पूजन और भोज

नगला शक्तिपीठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन, मंदिरों से घरों तक गूंजे माता रानी के जयकारे

बदायूं। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सोमवार को बदायूं में घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना, हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जगह-जगह हवन-पूजन के साथ नवरात्रि के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हुई।

शहर के नगला शक्तिपीठ पर मां के दर्शन और हवन-पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।

नवमी के अवसर पर घरों में कन्या पूजन और भोज का विशेष आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा भेंट की। मंदिरों और पूजा स्थलों पर माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूरे शहर में नवरात्रि की नवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.