उझानी में दिन-रात के तापमान में अंतर से बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, अस्पतालों में मरीज बढ़े।
उझानी (बदायूँ) 19 अक्टूबर ।
दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रात में पारा गिरने से ठंडक महसूस हो रही है जो सुबह तक बनी रहती है, वहीं दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी और जिला अस्पताल बदायूँ की इमरजेंसी में बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस के 10 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। तापमान बदलने से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
कैसे रखें ध्यान –
– सुबह और रात में ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।
– दोपहर की गर्मी को देखते हुए कपड़ों का चयन करें।
– पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें।
– बच्चों और बुजुर्गों को अचानक तापमान में बदलाव से बचाने का प्रयास करें।
– बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
– बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत जांच कराएं और समय पर उपचार लें- डॉ अमित वार्ष्णेय जिला अस्पताल बदांयू।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com