7:01 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भव्य राम बारात के सूत्रधार राजेंद्र प्रसाद बाबा का भव्य सम्मान

उझानी में भव्य राम बारात के सूत्रधार राजेंद्र प्रसाद बाबा का भव्य सम्मान।

सचिन अग्रवाल बंटी ने अंगवस्त्र पहनाकर जताया आभार।

उझानी बदांयू 19 अक्टूबर।

उझानी (बदायूं) 19 अक्टूबर ।

उझानी नगर में निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक राम बारात को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले बारात संयोजक राजेंद्र प्रसाद बाबा को विशेष सम्मान से नवाजा गया है।

भाजपा के नगर अध्यक्ष व श्री रामलीला कमेटी उझानी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने सोमवार को अपने आवास पर एक सादे समारोह में बाबा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस वर्ष उझानी की राम बारात ने भव्यता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर राममय हो गया था। इस पूरे आयोजन की रीढ़ रहे राजेंद्र प्रसाद बाबा । उनके कुशल संयोजन, अथक परिश्रम, निष्ठा और समर्पण के बिना यह दिव्य आयोजन संभव नहीं था।

सम्मान के दौरान सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि “राजेंद्र प्रसाद बाबा जैसे समर्पित व्यक्तित्व ही समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं। पूरी रामलीला कमेटी और नगरवासी उनके ऋणी हैं। उन्होंने दिन-रात एक कर बारात को ऐतिहासिक बनाया।

इस अवसर पर बंटी ने कहा कि उझानी की रामलीला और राम बारात का यह स्वरूप बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के जोश का संगम है, जिसमें बाबा का मार्गदर्शन मील का पत्थर साबित हुआ।

सम्मान पाकर भावुक हुए राजेंद्र प्रसाद बाबा ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के सभी सेवकों का है और भविष्य में भी वह रामलीला कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धर्म कार्य में लगे रहेंगे। इस मौके पर अरविंद शाक्य, धनसुख अग्रवाल,कार्तिक अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.