2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

मां गंगा की महाआरती, दीपकों से जगमगाया गंगा तट

मां गंगा की निर्मल धारा में जल नहीं, अमृत होता है प्रवाहित : संजीव

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों और गौतमबुद्ध बुद्ध इंटर कालेज कादरचौक के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया। मां गंगा की भव्य महाआरती की। दीपों की जगमगाती आभा से गंगा तट अलौकिक छटा से निखर उठा। निर्मल गंगे, हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा निर्मल धारा में जल नहीं, अमृत प्रवाहित होता है। पुराणों में मां भागीरथी को मोक्षदायिनी और पापनाशिनी कहा गया है। राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ और उन्होंने अपने पावन प्रवाह से सगर के पुत्रों को मुक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां है, पूज्यनीय है, कूड़ा ढोनें वाली नौकरानी नहीं। गंगा में प्लास्टिक, पॉलीथिन, पूजा सामग्री, कूड़ा-करकट और अन्य प्रदूषित पदार्थों को गंगा में प्रवाहित न करें। करने से जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने कहा कि गंगा के तटों पर ही भारतीय सभ्यता, ज्ञान, दर्शन और संस्कृति का विकास हुआ। गंगा जल करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने के साथ कृषि, पशु-पक्षियों और समूचे पारिस्थितिक तंत्र का आधार है।
प्रबंधक अनार सिंह राजपूत ने कहा कि युवा पीढ़ी देश, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षक बनें। मां गंगा की निर्मल धारा ही मनुष्य और जीव-जंतुओं की जीवनदायिनी है।इस मौके पर प्रियदर्शनी शाक्य, पल्लवी, रत्नेश कुमारी, मीना कुमारी, वैभवी तोमर, शिवानी, बबली, संजो, निशा, नंदनी, साक्षी, राखी, प्रियांशी शाक्य, प्रियांश शाक्य, रुद्रप्रताप शाक्य, कौशल, अनमोल, अमित, सूर्यप्रताप आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.