2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

किसानों के खेतों से लिए गए मृदा नमूने, मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए किसानों को किया जागरूक
बदायूँ: 19 नवम्बर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत रबी सीजन में मृदा नमूना संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवम्बर को जनपद के समस्त विकास खंडों के चयनित ग्रामों में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा मृदा नमूना संग्रहण किया गया। सभी चयनित ग्रामों से एकत्रित नमूनों को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जमा कराया जाएगा। वहां समय से परीक्षण कराने के उपरांत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत विकास खंड कादरचौक के ग्राम पसेई में भी मृदा नमूना संग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रदीप कुमार, सीताराम, ग्राम प्रधान पदम सिंह तथा किसान अंकज यादव, अजय पाल, प्रदीप यादव एवं जालिम सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान रन सिंह पुत्र सुमेर सिंह के खेत से मृदा नमूना एकत्र किया गया।
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने उपस्थित किसानों को मृदा परीक्षण से फसलों को होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होने के बाद उसमें दी गई संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रदीप कुमार ने आदर्श मृदा नमूना लेने की विधि का मौके पर प्रदर्शन कर किसानों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.