12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में दो दोषियों को 4-4 साल की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना

ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में दो दोषियों को 4-4 साल की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते नाबालिग से छेड़खानी के मामले में दो दोषियों को न्यायालय ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, बदायूं की अदालत ने दोनों दोषियों को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
मामला थाना दातागंज में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 81/21 से संबंधित है। इसमें अरुण पुत्र प्रेमपाल और दीपक पुत्र गजन्ती उर्फ गजेन्द्र, निवासी मोहल्ला बड़ा परा, कस्बा दातागंज को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस के अनुसार, तत्कालीन उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मुकदमे को चिन्हित कर मॉनीटरिंग सेल और थाना दातागंज के पैरोकार कांस्टेबल मोनू ने अभियोजन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पैरवी की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.