2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने पर बदायूं पुलिस की कार्रवाई, 15 गिरफ्तार

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना उसहैत पुलिस ने 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें कमले नगला गांव के सतेन्द्र सिंह उर्फ लालू, विकास कुमार, सुभाष, सुनील, अमित, गढ़िया चौरा निवासी रामदीन तथा झझरऊ निवासी जमां खां और मुज्जमिल शामिल हैं।

थाना उझानी पुलिस ने शोभित सक्सेना निवासी किलाखेड़ा, रोहित निवासी गंगौरा और केहर सिंह निवासी हरहरपुर को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

थाना उसावां पुलिस ने सौंधामई निवासी उमेश और नेत्रपाल तथा नैनामई निवासी सत्यवीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वहीं थाना सहसवान पुलिस ने बैरपुर मानपुर निवासी मुमताज अली पुत्र मुंशी को शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.