12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला

बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला

केशव गुप्ता

बदायूं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बदायूं जनपद में तैनात 26 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किए जाने की सूची सामने आई है। जारी सूची में सभी 26 निरीक्षकों के नाम, पीएनओ नंबर, गृह जनपद और स्थानांतरण वाले जनपद का विवरण दिया गया है।
सूची के अनुसार निरीक्षकों को मुख्य रूप से शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली जनपद भेजा गया है। इनमें 11 निरीक्षकों का शाहजहांपुर, 7 का पीलीभीत और 8 का बरेली जनपद में स्थानांतरण दर्शाया गया है।
इस सूची के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी निरीक्षकों का गृह जनपद भी सूची में अंकित है।
नोट: यह खबर उपलब्ध सूची के आधार पर तैयार की गई है। स्थानांतरण आदेश की आधिकारिक पुष्टि होने पर ही इसे अंतिम आदेश माना जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.