12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रोहित गिरफ्तार, पुलिस ने यात्री शेड से दबोचा

सहसवान में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रोहित गिरफ्तार, पुलिस ने यात्री शेड से दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शहबाजपुर चौराहे के पास बने यात्री शेड से पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित पुत्र ख्यालीराम निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम हरदत्तपुर निवासी योगेश ने अपने पिता अमर सिंह के साथ गाली-गलौज और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान रोहित का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जावेद अली ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.