2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किए जाएंगे
बदायूं। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थाना उसहैत पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों रामरतन पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम अहमद नगर बिचौला तथा रोहित अली पुत्र तसब्बर निवासी वार्ड नंबर 10, कस्बा एवं थाना उसहैत को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त संबंधित मुकदमों में न्यायालय के वारंटी थे।

वहीं कोतवाली पुलिस ने उर्वेश पुत्र रामसहाय निवासी कबूलपुरा को मुकदमा संख्या 4562/14, धारा 25 ए एक्ट के तहत जारी वारंट के संबंध में गिरफ्तार किया।

इसके अलावा जरीफनगर पुलिस ने विनोद पुत्र वेदराम निवासी ग्राम अफजलपुर विधौली को संबंधित वाद में जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.