बदायूं।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारीयो ने हर्ष उल्लास के साथ मनाई।सर्व प्रथम सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया। प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आजादी के बाद उन्होंने कई रियासतों को मिलाकर एक मजबूत भारत का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि मिली। पटेल महासभा के जिलाध्यक्ष रवीश पटेल उर्फ टिंकू ने पटेल के जीवन आदर्शों पर विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पटेल महासभा के जोगेंद्र सिंह पटेल,शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट,राघवेंद्र सिंह,प्रेमपाल सिंह,राजीव सिंह,सतीश चन्द्र सिंह,अनंत राठौर,सर्वेश पटेल, विजेन्द्र सिंह,भोजराज सिंह, देवेन्द्र सिंह,बृजकिशोर सिंह,सतेंद्र पटेल आदि भारतीय पटेल महासभा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com