7:59 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151जयंती पर भारतीय कुर्मी महासभा ने पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151जयंती पर भारतीय कुर्मी महासभा ने पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। कार्यक्रम रसोई पर सम्पन
हुआ। आसपास के गांवों से आए लोगों ने पटेल को नमन किया।

कार्यक्रम की सुबह से ही पटेल चौक पर समाज और आसपास के गांवों के लोग जुटने लगे थे। शिकरापुर, अहोरामई, भगवतीपुर, दहेमी, सनाय और गुरपरी से आए ग्रामीणों ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इस दौरान लोगों ने ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाए।

भारतीय कुर्मी माहसभा प्रदेश संगठन सचिव भारत सिंह पटेल
कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने कहा कि पटेल के विचार और आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में एकजुटता और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया।

कार्यक्रम में
सुखदेव राठौर, अनेक पाल सिंह, विश्वजीत गुप्ता , सुरेश चंद्र सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता शर्मा, तीर्थतेद्र पटेल, सुनील कुमार, चंपत सिंह, सूर्यम सिंह पटेल और अश्वनी पटेल ,अशोक कुमार, सुरेश सिंह एडवोकेट, राजपाल सिंह अंकित पटेल समेत

सहित कई लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा दादी की रसोई मिष्ठान वितरण किया
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.