7:09 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला के स्वर्ण पैलेस में सपा का हुंकार, बूथ मजबूत करने पर दिग्गजों का जोर,

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का संकल्प, बोले नेता— ‘प्रत्याशी कोई भी हो, ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे’

बरेली के आंवला कस्बा स्थित स्वर्ण पैलेस में समाजवादी पार्टी (सपा) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार 01 नबंवर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई और एक स्वर में एकजुटता का संकल्प लिया। दिग्गजों ने हुंकार भरते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व आगामी चुनाव में जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगा, सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर उसे ऐतिहासिक मतों से जिताने का काम करेंगे।
सम्मेलन के दौरान मंच से बोलते हुए विभिन्न वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही होता है। चुनाव में विजय हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से जनता के बीच जाना होगा और समाजवादी पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करना होगा।

सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद/विधायक व वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव, महिपाल सिंह, शुभलेश यादव, धर्मेंद्र कश्यप, पंडित आरके शर्मा, जीराज यादव, अमित राज, पीयूष लोधी, विजेंद्र यादव, इरशाद अहमद, मशकूर खां, जगदीश यादव, आदेश यादव, वकार अली, अरविंद यादव, इंद्रपाल सिंह, भारती चौहान, नीरज तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, सुल्तान वेग और अफसर खां सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन अशोक यादव द्वारा किया गया। सम्मेलन के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर और एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी को हर हाल में विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.