आंवला। आंवला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फरार हरीश को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। मामले में दूसरा आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 अक्टूबर 2026 को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि हरीश पुत्र नेपाल और भगवान सिंह पुत्र नेपाल ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मामले का नामजद आरोपी अलीगंज अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहा है और वहां से भागने की फिराक में है।
उपनिरीक्षक होराम सिंह और कांस्टेबल शिवराम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां खड़े व्यक्ति से नाम-पता पूछा। उसने अपनी पहचान हरीश कश्यप पुत्र नेपाल सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि हरीश कश्यप को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com