2:58 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अग्रवाल सभा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर दिया जोर

श्री अग्रवाल सभा बदायूँ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह पूर्वक एवं भब्यता के साथ आर० के० रिसार्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक डा० मधुसूदन अग्रवाल द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ० प्र० शासन के पूर्व राज्य मंत्री बिमल कृष्ण अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार गोयल, अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अग्रवाल समाज के जूनियर तथा सीनियर बच्चों द्वारा एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य आदि विभिन्न रंगारंग तथा मनमोहक प्रस्तुतिया पेश की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एकजुटता पैदा करने हेतु आपसी भाईचारा तथा अभिमान एवं ईर्ष्या को त्याग कर समरसता एवं समानता का भाव विकसित करना होगा एवं अग्रवंशियों
को राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना होगा।
डा० मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवंशी कम संख्या होने के बाबजुद देश की औद्योगिक उन्नति एवं आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें सशक्त करने हेतु समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल, पवन गोयल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में डा० एस०एन० गोविल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि बंसल, मधु अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, राधा गोयल, शिवानी बंसल, दीपिका अग्रवाल, अजय गोयल, दिनेश गोयल, सुबोध गोयल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आशु बंसल, नीलम अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रशान्त बंसल, सुनीता सिंघल, मुनीश अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, मनीष सिंघल, अतुल अग्रवाल , निकिता अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.