3:21 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

सपा के एमएलसी प्रत्याशियों की जीत पर बांटी मिठाई

बिल्सी। विधान परिषद चुनाव में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशियों के निर्वाचित होने पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। सपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम प्रदेश की जनता के बदलते रुख का संकेत हैं। जनता मौजूदा व्यवस्था से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। शिक्षित वर्ग, शिक्षकों और युवाओं ने सपा के पक्ष में मतदान कर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव के नतीजे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर अंकित यादव, लालू यादव, कुंवरपाल सागर, सोमेंद्र गोस्वामी, सोनू यादव, छोटेलाल कोहरी, विकास यादव, अकरम कुरैशी और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.