3:20 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को पीटा

बिल्सी। शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर चार लोगों ने एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी शांतानंद शाक्य बृहस्पतिवार देर रात मजदूरी के रुपये ले रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बमेड़ गांव के चार लोगों ने उन्हें रुपये लेते देख शराब पीने के लिए पैसे मांगे। शांतानंद के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सिमर्रा भोजपुर मंदिर के पास चारों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पुलिस से शिकायत की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.