3:13 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सतर्कता सप्ताह का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सतर्कता सप्ताह का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना के मार्गदर्शन में वर्चुअल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं अनुशासन किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। साथ ही उन्होंने सतर्कता सप्ताह के संदर्भ में सभी को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग के प्रभारी प्रोफेसर मनोज कुमार ने सतर्कता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का हमारे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. वंदना ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के पश्चात रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. भावना सिंह, महाविद्यालय के कार्यालय कर्मचारी तथा छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.